डिप्टी सीएम साव पर टिप्पणी से भूपेश पर भड़का साहू समाज, सार्वजनिक माफी मांगने को कहा

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा डिप्टी सीएम अरूण साव पर की गई टिप्पणी पर प्रदेश साहू समाज ने विरोध जताया है। समाज ने तत्काल पूर्व मुख्यमंत्री से माफी मांगने को कहा है। ऐसा नहीं होने पर साहू समाज के पदाधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ सभी जिले में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।

बघेल ने इस तरह किया था कटाक्ष

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक सभा में बंदर की कहानी सुनाकर तीखा कटाक्ष किया था। साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेन्द्र साहू ने डिप्टी सीएम अरूण साव के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर  टिप्पणी को अपमानजनक, अमर्यादित और निंदनीय करार दिया है।

साहू संघ ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान की निंदा की है और उन्हें अपने बयान को 10 दिनों के भीतर वापस लेने के लिए कहा है। पूर्व मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना करने की मांग की गई है।

साहू समाज के प्रत्येक जिले में  पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कड़ा विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है। यदि पूर्व मुख्यमंत्री अपने बयान को वापस नहीं लेते हैं, तो साहू समाज लोकतांत्रिक, संगठित एवं चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए विवश होगा।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *