राजनांदगांव:- समीपस्थ ग्राम ढोडिय़ा में ग्रामवासियों के सहयोग से २४ एवं २५ जनवरी से दो दिवसीय भव्य मासन गायन सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। आयोजन का यह अविरल ३६ वां वर्ष है। आयोजन समिति के अध्यक्ष-बिहारीराम पटेल (मुन्ना), उपाध्यक्ष- संतोष श्रीवास,कोषाध्यक्ष- चोवाराम साहू, सचिव- यादूराम निषाद (बबला), सहसचिव- धंनजय मानिकपुरी एवं रामधुनी गायक मेघनाथ साहू सम्मेलन को अंतिम रूप देने तैयारी में जुटे हुए है। मानस सम्मेलन में ढोडिया, कोटराभाठा,बोड़ेना आयोजक ग्राम एक साथ संयुक्त रूप से संलग्न है, अंचल सहित दूरस्थ अंचलों के ख्याति प्राप्त १२ मासन मंडलियां अपनी सुमधुर गायन,वादन,व्याख्यान के बेजोड़ प्रस्तुति से मंच को सराबोर करेंगे। आयोजको ने अचंल के धर्म प्रेमी सज्जनों से अधिक से अधिक संख्या में मानस सम्मेलन का लाभ उठाने की अपील की है।


