नंदई में विधायक निधि से बनेगा सामुदायिक भवन, महापौर ने किया भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ राजनांदगांव

राजनांदगांव 11 फरवरी। गुरू घासीदास वार्ड नं. 40 में नंदई कुॅआ चौक बर्फ फैक्ट्री के पीछे सामुदायिक भवन निर्माण के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव ने पूर्व मण्डी उपाध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत, वार्ड की पार्षद व बाजार विभाग की प्रभारी सदस्य श्रीमती केवरा राय, पार्षद श्री रवि सिन्हा, श्री अरूण साहू, श्री सतीश साहू तथा पूर्व पार्षद श्री विजय राय, श्री शरद सिन्हा, श्री जसराज राठोर, श्री मेवालाल असैया व श्रीमती मधु बैद एवं पूर्व नामांकित पार्षद श्री मामराज अग्रवाल की उपस्थिति मेें वार्ड मंे आयोजित कार्यक्रम में विधिवत पूजा अर्चनाकर भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि शासन की अधोसंरचना मद, अधोसंरचरा उपकर निधि तथा सांसद व विधायक निधि से स्वीकृति राशि से शहर के वार्डो में विकास कार्य कराए जा रहे है, इसी कडी में आज विधायक निधि से 5 लाख रूपये की लागत से नंदई में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जा रहा है। भवन बन जाने से क्षेत्रवासियो को विभिन्न आयोजनो के लिए वार्ड में ही एक उचित स्थान मिल जाएगा। उन्होने कहा कि हमारे विधाानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ. रमन सिंह जी एवं सांसद श्री संतोष पाण्डे जी के सहयोग से वार्डो में हर प्रकार के विकास कार्य चाहे वह रोड, नाली निर्माण या भवन निर्माण आवश्यकता अनुसार कराए जा रहे है। उक्त कार्य समय सीमा में पूर्ण कराया जाएगा ताकि इसका लाभ जल्द मिल सके।
श्री कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि वार्डवासियो की मांग पर हमारे विधायक डॉ. रमन ंिसह ने भवन के लिए राशि स्वीकृत किए, जिसका निर्माण करने महापौर श्री यादव द्वारा भूमिपूजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे विधायक डॉ. सिंह एवं सांसद श्री संतोष पाण्डे शहर विकास के लिए सदैव तत्पर रहते है और अपने सभी कार्यकाल में उन्होंने विकास कार्य कराने राशि की स्वीकृति दिए। इसी प्रकार हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी भी छत्तीसगढ राज्य को विकास की ओर अग्रसर कर रहे है।
भूमिपूजन के पूर्व  वार्ड के गणेश प्रसाद साहू, सुभाष हरिहारनो, गितेश गुप्ता, भरत सिंह राजपूत, विनय सोनी, गौरी शंकर लोहार, शैलेन्द्र यादव,उपेन्द्र यादव, रामप्रसाद बघेल,मनोज यादव, शकुंतला कौशिक, आशा टेभेकर ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *