
राजनांदगांव. जय भवानी व्यायाम शाला एवं दिग्विजय स्टेडियम वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षण सेंटर में अभ्यासरत वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी आज शाम छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से पंजाब चंडीगढ़ में आयोजित इंटर युनिवर्सिटी महिला / पुरूष वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने आज रवाना हुए।
जिला वेटलिफ्टिंग संघ के संरक्षक छ.ग. प्रदेश वेटलिफ्टिंग संघ के उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, जिला वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष, अमित आजमानी ने संयुक्त रूप बताया कि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग का प्रतिनिधित्व करने 13 वेटलिफ्टिंग के महिला / पुरूष खिलाडिय़ों का दल नार्थ इस्र्ट जोन इंटर युनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2025-26 के लिए दिनांक 25 से 30 दिसम्बर 2025 तक पंजाब युनिवर्सिटी चंडीगढ़ में अपनी सहभागिता देंगे। राजनांदगांव के शास. दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में अध्ययरत महिला / पुरूष वेटलिफ्टर सोनाली यदु (योगा), तानिया बंजारे (योगा), रिमझिम मैगी (योगा), मानसी यादव बी.ए. प्रथम वर्ष, विक्रम सिंह बी.ए. तृतीय वर्ष के विद्यार्थी है। यह सभी वेटलिफ्टर खिलाड़ी वेटलिफ्टिंग कोच अजय लोहार, अशोक श्रीवास के मार्गदर्शन में अभ्यासरत है।
उक्त खिलाडिय़ों का चयन विगत माह बेमेतरा में आयोजित इंटर युनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ। उक्त स्पर्धा में चयन होने पर जिला भारोत्तोलन संघ के संरक्षक डोमन महोबिया, अजय श्रीवास्तव, नीलू शर्मा, जितू मुदलियार, अध्यक्ष अमित आजमानी, सचिव अशोक श्रीवास, कोषाध्यक्ष बसंत मैगी, जय भवानी व्यायाम शाला के सचिव शेख वसीम, नीरज शुक्ला, विवेक रंजन सोनी, दीपक ठाकुर, मनोज यादव, चोवाराम सोनकर, नाहिद अख्तर, अंकुश आजमानी, आकाश सोनी, नारायण लोहार, तामेश्वर बंजारे, अभिषेक आजमानी, रितेश घरडे, दाऊद खान, अजय कुलदीप, रामा यादव, जग्गू सिंह ठाकुर, नितिन शर्मा, रवि गुप्ता, गणेश साहू, सुकराम मेश्राम, मनीष तिवारी, सचिन महोबिया, गौकरण सोनकर, दिनेश राजपूत, नोमेन्द्र यादव, वैभव देवांगन, मजहर खान आदि ने बधाई प्रेषित की। उक्त जानकारी जिला भारोत्तलन संघ के सचिव अशोक श्रीवास ने दी।

