पंथ श्री हजूर अर्धनाम साहेब कबीर पंथाचार्य जी के पावन सानिध्य में कबीर आश्रम पेंडरी में दिनांक 11जनवरी को चलावा चौंका आरती

छत्तीसगढ़ राजनांदगांव

राजनांदगांव जिला राजनांदगांव संस्कारधानी से लगे हुए सुकूलदैहान समीपस्थ ग्राम -पेंडरी में एतिहासिक सदगुरु कबीर मंदिर आश्रम पर दिनांक 11जनवरी 2026 दिन रविवार समय दोपहर 12.00बजे से त्याग वैराग्य तपोनिष्ठ पंथ श्री 1008हजूर अर्धनाम साहेब कबीर पंथाचार्य जी, कबीर धर्म स्थान खरसिया छत्तीसगढ़ एवं सदगुरु कबीर प्राकट्य धाम लहरतारा वाराणसी उत्तरप्रदेश के पावन सानिध्य में चलावा चौंका आरती एवं भोजन भंडारा का आयोजन रखा गया है।यह कि राजस्थान प्रांत से सोजत सिटी के सदगुरु कबीर साहेब जी के अनन्य भक्त दानवीर योद्धा 104वर्ष आयु के वयोवृद्ध सतलोक वासी श्री छगनलाल टांक जी के विगत दिवस सतलोक हंसगमन हो गया है। उनके पुण्य आत्मा को शांति प्रदान हेतु उनके समस्त टांक परिवार द्वारा एतिहासिक सदगुरु कबीर मंदिर आश्रम पेंडरी में चलावा चौंका आरती एवं भोजन भंडारा का कार्यक्रम रखा गया है।इस आयोजन के प्रमुख राजस्थान प्रांत के सोजत सिटी टांक परिवार उनके सुपुत्र श्री भंवरलाल टांक जी , श्री मोहनलाल टांक जी, श्री जगदीश टांक जी, श्री देवाराम टांक जी, श्री नाराराम टांक जी, श्री गणपत लाल जी समस्त परिवार कार्यक्रम के तैयारी में कल से ग्राम पेंडरी में पहुंचे हुए हैं। इनके साथ ही साथ सोजत सिटी से परम पूज्य मंहत श्री कालूराम सेठ जी एवं भक्तिमति शांति माता जी, और राजस्थान जोधपुर प्रतिष्ठित नवनियुक्त मंहत श्री अमरदास साहेब जी साथ में पंहुचा हुए हैं।यह जानकारी सदगुरु कबीर मंदिर आश्रम पेंडरी के अध्यक्ष श्री योगदास साहू साहू जी ने दी है।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *