
पेंशनर्स एसोसिएशन छ•ग• प्रदेश जिला राजनांदगांव के प्रतिनिधि मंडल द्वारा श्रीमती गायत्री देवांगन सेवानिवृत्ति शिक्षिका के प्रकरण को लेकर आज दिनांक 27 जनवरी को विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव श्री राजू राम साहू से मुलाकात किया।
अगस्त 2025 को सेवा निवृत्ति हुई है, जिसका जीपीएफ में अवशिष्ट राशि का भुगतान विभाग द्वारा नहीं किये जाने के संबंध में संगठन को पत्र प्राप्त हुआ।
विभागीय लापरवाही का खामियाजा कैसे शासकीय सेवक को भुगतना पड़ता है, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण देखने को मिला।
सेवानिवृत्ति के छः महीने पहले सेवा पुस्तिका एवं भविष्य निधि खाता को पूर्ण संधारित करने का कार्य स्थापना कक्ष का होता है।
आज सेवानिवृत्ति के छः महीने पश्चात भी उनको देय स्वत्व राशि की गणना सही-सही नहीं कर पाने के कारण कार्यालय महालेखाकर रायपुर से समाधान करने की अपेक्षा की जा रही है।
तत्संबंध में वर्तमान अधिकारी द्वारा तत्परता से संबंधित का देय स्वत्व का भुगतान शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया है।
विभाग द्वारा त्वरित रूप से समाधान नहीं किया जाता है, तो संबंधित दोषी अधिकारी के विरुद्ध पेंशनर एसोसिएशन उच्च अधिकारियों से शिकायत कर दोषी व्यक्ति को दंडित करवाने का निर्णय लिया है।
इस अवसर पर महामंत्री श्री केपी सिंह, संगठन सचिव श्री राजेश कुमार रथी, तहसील अध्यक्ष श्री बीटी वाल्दे के साथ जिला अध्यक्ष इंजीनियर जी आर देवांगन स्वयं उपस्थित रहे।

