प्रदेश आह्वान पर भाजयुमो ने भूपेश बघेल और  टी. एस. सिंहदेव का जलाया पुतला

छत्तीसगढ़ राजनांदगांव

भारतीय जनता युवामोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के आह्वान तथा भाजपा जिला नेतृत्व कोमल सिंह राजपूत व जिला भाजयुमो के निर्देशानुसार भाजयुमो उत्तर व दक्षिण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस नेता भूपेश बघेल व टी. एस. सिंहदेव का स्थानीय दिग्विजय कॉलेज के सामने पुतला दहन किया गया। भाजयुमो जिला महामंत्री गोलू सूर्यवंशी ने बताया कि सनातन धर्म के ध्वजवाहक व बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी तथा कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा जी के व्यक्तित्व को लेकर कांग्रेस नेताओं के द्वारा लगातार अनर्गल व स्तरहीन बयान बाजी की जा रही है जिससे पूरा सनातन धर्म आक्रोशित और उद्वेलित है श्री राम और सनातन संस्कृति तथा धर्म के प्रति आस्था पर कुठाराघात करने वाले अपने शराब घोटाले, सहित अनेंक भ्र्ष्टाचार कर्मो पर पर्दा डालने अमर्यादित भाषा बोल रहे है हिन्दू समाज उक्त घृणित कृत्य के लिए उन्हें कभी माफ नही करेगा। भाजयुमो दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि रामराज्य के लिए कटिबद्ध साधू संतजनों पर भूपेश बघेल और उनके नेताओं ने स्तरहीन की परिकाष्ठा को लांघ दिया है हमारे आराध्य प्रभु के अस्तित्व को सदैव नकारने वाले प्रदेश में अराजकता फैलाने का कुतर्क कर रहे है उन्हें जनता समय आने पर जरूर सबक सिखाएंगी। उक्त पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष सुमित सिंग भाटिया, दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता (गोलू), प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समीर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा, मंत्रीगण- चिन्टू सोनकर, उज्ज्वल कसेर, ज्ञानेश गुप्ता, पार्षद संजू बघेल, कोषाध्यक्ष कमलेश प्रजापति, यश पारख, शहर महामंत्रीद्वय द. आशीष जैन,प्रहलाद सिन्हा, महामंत्री उ. आदित्य पराते, शहर उपाध्यक्षगण- हिमांशु सोनवानी, सुवितेश श्रीवास्तव, आशु कसार, अभिषेक यदु, अरविंद बैद, मंत्रीगण- जैकी सोनकर,  अमितेश झा, संभव बैद, आशीष सिन्हा, विकास साहू,राजा स्वर्णकार, आशीष सोरी, सौरभ राजपूत, रोहित सिन्हा, प्रिंस राजपूत, हर्ष चौधरी, अंजनेय शर्मा, दामन पदम सहित भाजयुमो के अनेक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *