भाजपा रायपुर शहर जिलाध्यक्ष माननीय रमेश सिंह ठाकुर जी ने बताया की 

छत्तीसगढ़ रायपुर

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मजयंती, जिसे देशभर में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है, के पावन अवसर पर कल दिनांक 25/12/2025 (गुरुवार) को भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला द्वारा श्रद्धांजलि, संगठनात्मक एवं सेवा भाव से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर राजेन्द्र नगर, शंकर नगर एवं अवंति विहार, रायपुर में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अटल जी के प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा।
साथ ही पार्टी के संगठनात्मक निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिनमें अटल बिहारी वाजपेयी जी के सुशासन, राष्ट्रनिर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं समरस समाज के विचारों का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया जाएगा।
अटल जी की सेवा, संवेदना एवं मानवता की भावना को आत्मसात करते हुए भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा विशाल रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। शिविर में नागरिकों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान की व्यवस्था के साथ-साथ अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं प्राथमिक जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला सुशासन दिवस के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *