यथार्थ सम्राट भारतीय ने संत कबीरदास के जीवन पर शानदार वक्तव्य दिया

राजनांदगांव

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़
यथार्थ सम्राट भारतीय ने संत कबीरदास के जीवन पर शानदार वक्तव्य दिया अमलीडीह डोंगरगांव एवं डिलापहरी राजनांदगांव में आयोजित कबीर सत्संग में विशेष आमंत्रित अतिथि बाल प्रवक्ता के रूप में यथार्थ सम्राट भारतीय ने संत कबीरदास जी के जीवन एवं उनके सामाजिक परिवर्तन वाले दोहों पर अपना शानदार वक्तव्य प्रस्तुत किया जिससे पूरा सत्संग तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मंच पर उपस्थित बिहार से पधारे पूज्य संत रणजीत साहेब ने कहा कि मात्र 8 वर्ष इतने कम उम्र में नन्हें बालक यथार्थ के द्वारा बहुजन संत, गुरुओं एवं महामानवों के जीवन पर उनके विचारों को हजारों लोगों के बीच अनुवाद सहित प्रस्तुत करना निश्चित ही समाज व देश के लिए गौरव की बात है। यथार्थ सम्राट भारतीय के द्वारा 21 जनवरी 2026 को 10 किलोमीटर दौड़कर भारतीय संविधान एवं स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के प्रयास एवं सकारात्मक संदेश देने के इस कार्य की आयोजन समिति ने खुलकर प्रशंसा की एवं सराहना करते हुये यथार्थ के सकारात्मक कार्यों से प्रभावित होकर डोंगरगांव एवं डिलापहरी साहू समाज एवं आयोजन समिति के द्वारा यथार्थ सम्राट भारतीय, माता-पिता संदीप-पूनम कोल्हाटकर, निवासी दीनदयाल कालोनी चिखली राजनांदगांव को सम्मान चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *