विधानसभा अध्यक्ष, सांसद एवं महापौर ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

छत्तीसगढ़ राजनांदगांव

राजनांदगांव 25 जनवरी। विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पाण्डे, महापौर श्री मधुसूदन यादव ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनांए देते हुए नागरिकों के जीवन में समृद्धि व खुशहाली की कामना की है। शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व हमें राष्ट्रीय एकता और अखंडता से जुडने की प्रेरणा देता है।
विधानसभा अध्यक्ष, सांसद एवं महापौर ने गणतंत्र दिवस के संबंध में कहा कि यह दिवस देश के संघर्ष और गौरव गाथा का प्रतीक है। यह संघर्ष का प्रतीक इसलिए है क्योकि हमने 200 वर्षो की प्रताड़ना पर विजय प्राप्त कर ली थी तथा गौरव गाथा इस लिए कि हमने आत्मनिर्भरता का प्रदर्शन करते हुऐ 26 जनवरी 1950 को अपने संविधान का निर्माण कर अपने आप को एक गणराज्य के रूप में स्थापित कर दिया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश की संप्रभुता तथा एकता का प्रतीक है और यह दर्शाता है कि हम एक स्वतंत्र परिवेश में सास ले रहे है। आज का दिन स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले प्रत्येक स्वतंत्रता सेनानी के बलिदान और योगदान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन करने का दिवस है।
महापौर श्री यादव सहित निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा,नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सावन वर्मा,सुनील साहू,राजेश जैन रानू,श्रीमती बिना धु्रव,शैंकी बग्गा,आलोक श्रोती,राजा माखीजा,श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा,श्रीमती केवरा विजय राय एवं डीलेश्वर प्रसाद साहू,सहित अपील समिति के सदस्यों श्रीमती श्रुती लोकेश जैन,श्री संतोष कुमार साहू,श्रीमती मोहनी बाई एवं श्री सेवक राम उइके, वरिष्ठ सभापति श्रीमती खेमीन यादव, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल तथा पार्षदों  ने नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए इस राष्ट्रीय पर्व को अपूर्व उमंग-उल्लास-उत्साह के साथ मनाने की अपील की है।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *