सक्ती में भाजपा के नए जिला कार्यालय ‘पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन’ का भूमिपूजन

सक्ती में भाजपा के नए जिला कार्यालय ‘पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन’ का भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ सक्ती

सक्ती। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में सक्ती जिले में भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिला कार्यालय ‘पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन’ के निर्माण हेतु विधिवत भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर कहा गया कि नया जिला कार्यालय संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। संगठन को सशक्त बनाते हुए प्रदेश के विकास तथा जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया गया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *