तिलईरवार में गौ सेवा संकल्प दिवस एवं परीक्षा का आयोजन किया गया

छत्तीसगढ़

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलईरवार में 19 जनवरी को गौ सेवा संकल्प दिवस बड़े ही गौरव के साथ मनाया गया । सर्वप्रथम प्रार्थना सभा में थंगेश्वर कुमार साहू व्याख्याता के द्वारा विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को एवं समस्त स्टॉफ सदस्यों को गौ सेवा हेतु संकल्प एवं शपथ दिलाया गया । एवं बताया गया कि गौ सेवा ही सच्ची मानवता की सेवा है । घरों में गौ पालन करेंगे,सदैव देशी गाय के दूध, दही ,घी का सेवन करेंगे।अपने घर में पंचगव्य उत्पादों का ही उपयोग करेंगे। घरों में शाक वाटिका का निर्माण करेंगे एवं गौ माता के गोबर खाद एवं गोमूत्र से उत्पादित अनाज एवं सब्जी का ही उपयोग करेंगे। रासायनिक खाद एवं जहरीले पेस्टिसाइड से उत्पादित अनाज का बहिष्कार करेंगे ।
तत्पश्चात विद्यालय में गौ विज्ञान पर परीक्षा का संचालन किया गया जिसमें कु वैशाली , देवकी , लक्ष्मी, जैस्मिन, फेमिका ,दिव्या नेताम, वेणु, खिलेश्वर , यामिनी, दुलेश्वरी, आदि छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा संचालन के प्रभारी व्याख्याता थंगेश्वर कुमार साहू जी रहे । इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए प्राचार्य महोदय विजय कुमारन अय्यर ने सभी को बहुत-बहुत बधाई दिए । इस कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य विजय कुमारन अय्यर, अशीम कुमार यदु, थंगेश्वर कुमार साहू, जानकी वल्लभ तंबोली, राजेश कुमार नेताम, जितेंद्र कुमार कश्यप, नोहर दास लिलहारे, पालक राम वर्मा, हरिचंद यादव, अनुराधा ढोक, सरोज भुआर्य, रीचा चंद्राकर, हेमीन ठाकुर, दानेश्वर साहू आदि सभी की उपस्थिति रही।

90988 23304

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *