
राजनांदगाँव/ अग्रवाल टांसपोर्ट जी.ई. रोड में सद्गुरू कबीर चौक में कबीर चौक प्रवेश द्वार निर्माण हेतु माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को कबीर मठ नादिया के कार्यक्रम आयोजन में जिला कबीर पंथ समाज द्वारा कबीर चौक राजनांदगाँव में

भव्य प्रवेश द्वार निर्माण हेतु मांग जिला कबीर पंथ समाज राजनांदगाँव द्वारा रखी गई थी, जिसकी घोषणा माननीय मुख्यमंत्री जी ने उक्त कार्यक्रम में शीघ्र ही मंच के माध्यम से किया गया था । उसकी स्वीकृति पत्र दिनांक १२/०५/२०२६ माननीय डॉ. रमन सिंह जी विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में उनकी उपस्थिति, महापौर मधुसूदन यादव जी एवं पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह जी के माध्यम से जिला कबीर पंथ समाज को प्रवेश द्वार निर्माण हेतु ४०,००,०००/- (चालीस लाख रूपये मात्र) स्वीकृति पत्र जिला कबीर पंथ समाज को प्रदान किया गया तथा उपरोक्त स्वीकृति से जिला कबीर पंथ समाज एवं समस्त कबीर पंथ परिवार के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी, विधानसभा अध्यक्ष, महापौर जी एवं पूर्व सांसद जी को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते है ।
उपरोक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष हरीश साहू एवं उपाध्यक्ष भगवानी साहू के द्वारा दी गई ।

