पाँचवीं, आठवीं बोर्ड परीक्षा में गायत्री विद्या मंदिर के बच्चों का उत्कृष्ठ प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ राजनांदगांव

राजनांदगाँव. गायत्री विद्या मंदिर (हिन्दी माध्यम) के कंचनबाग के विद्यार्थियों ने 5वीं, 8वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित कर शाला एवं माता-पिता का गौरव बढ़ाया।
कक्षा पांचवी में माही साहू 96.50प्रतिशत प्रथम, वैभव साहू 95.50 प्रतिशत द्वितीय, केशव कुमार यादव 95प्रतिशत तृतीय, इसी प्रकार कक्षा आठवीं में गर्व सोनकर 94 प्रतिशत प्रथम, कामाक्षी 90.50 प्रतिशत द्वितीय, ओमिका सोनकर 90.33 प्रतिशत तृतीय स्थान प्राप्त किया। शाला का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा पांचवीं के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुये। आठवीं में 56 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं 17 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुये। छात्रों ने सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरूजनों के साथ कड़ी मेहनत, लगन और शाला के अनुशासन को दिया।
 गायत्री शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, संध्या देवी सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकांत चितलांग्या, सचिव गगन लड्ढा, सह सचिव निकुंज सिंघल, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, रूपाली गांधी, एकेडमी हेड अमित उत्तलवार, प्रशासक अनिल बाजपेयी, मैनेजर तरणजीत सिंह, शाला की प्राचार्य सुश्री सीमा श्रीवास्वत, उपप्राचार्य तामेश्वरी साहू एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इस सफलता के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *