डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका ने दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ रायपुर

लोक भवन में पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके योगदान को किया नमन

प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सोमवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण सभी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *