मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. तीजन बाई को दी अंतिम श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. तीजन बाई को दी अंतिम श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ रायपुर

एम्स रायपुर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर पहुंचकर पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय कला-साधना और विलक्षण प्रतिभा से पंडवानी को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई तथा छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि डॉ. तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *