श्रद्धाभक्ति के साथ मनाई जाएगी श्री बर्फानी दादा जी की पूण्यतिथि

छत्तीसगढ़ राजनांदगांव

22दिसम्बर 2025/राजनांदगांव। मानव सेवा एवं जनकल्याण के लिए अंचल सहित देशभर में पहचान बना चुकी नगर की सेवाभावी संस्था बर्फानी सेवाश्रम समिति ने अपने आशीर्वादक व मार्गदर्शक श्रीश्री 1011 योगाधिराज ब्रम्हर्षि बर्फानी दादा जी की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर 25 दिसम्बर दिन गुरुवार को अनेक श्रद्धा भक्तिभावपूर्ण आयोजन रखे गए हैं। जिसमें नगर सहित अंचल के श्रद्धालु भक्तजन व गुरु परिवार के सदस्य भाग लेंगे।
संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’ ने बताया कि मां काली स्वरूपनी पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ में 25 दिसम्बर दिन गुरुवार को देश के महान संत व अखिल भारतीय चर्तु: संप्रदाय के पूर्व श्री महंत श्रीश्री 1011 योगाधिराज ब्रम्हर्षि बर्फानी दादा जी की पंचम पुण्यतिथि श्रद्धाभक्ति के साथ मनाई जाएगी। जिसमें गुरु परिवार व अन्य भक्तजनों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिसमें 24 दिसम्बर दिन बुधवार को संध्या में बर्फानी धाम महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड, हनुमान चालीसा पाठ व भजनों के अलावा दिनांक 25 दिसम्बर गुरुवार को प्रात: 8 बजे से परमपूज्य गुरुदेव श्री बर्फानी दादा जी का दूध, दही, शक्कर, शहद, सुगंधित जल व गंगाजल से अभिषेक व चरण पूजन कर श्रृंगार पश्चात महाआरती उतारी जाएगी। तत्पश्चात प्रात: 10 बजे से संगीतमय भजनों का कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्री राजेश मारु, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’, कोषाध्यक्ष नीलम जैन, महंत गोविंद दास, महेन्द्र लुनिया, कुलबीर सिंह छाबड़ा, सूरज जोशी, आलोक जोशी, योगेन्द्र पांडेय, बलविंदर सिंह भाटिया, मनीष परमार, संजय खंडेलवाल, आलोक बिंदल, संतोष खंडेलवाल के अलावा अन्य गुरुभक्त व श्रद्धालु भक्तजन सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *