विधानसभा अध्यक्ष, सांसद एवं महापौर ने दी क्रिसमस की बधाई

छत्तीसगढ़ राजनांदगांव

राजनांदगांव 24 दिसंबर। विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव के विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पाण्डे एवं महापौर श्री मधुसूदन यादव ने ईसाई समुदाय को क्रिसमस डे की शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने ने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म दुनिया को पाप से मुक्त कर ज्ञान का संदेश देने के लिये हुआ था। क्रिसमस का पर्व जनमानस के लिये ईसा मसीह के बताये मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है तथा बच्चों को संाता क्लाज के माध्यम से उपहार मिलता है। उन्होंने ईसाई समुदाय को उनके सबसे बड़े त्यौहार क्रिसमस को उमंग उल्लास के साथ मनाने की अपील की है।
निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा,नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सावन वर्मा,सुनील साहू,राजेश जैन रानू,श्रीमती बिना धु्रव,शैंकी बग्गा,आलोक श्रोती,राजा माखीजा,श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा,श्रीमती केवरा विजय राय एवं डीलेश्वर प्रसाद साहू,सहित अपील समिति के सदस्यों श्रीमती श्रुती लोकेश जैन,श्री संतोष कुमार साहू,श्रीमती मोहनी बाई एवं श्री सेवक राम उइके तथा पार्षदों ने ईसाई समुदाय को क्रिसमस पर्व पर अपनी शुभकामनाएं देते हुये प्रभु यीशु के बताये मार्ग पर चलने की अपील की है।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *