INS इंदौर /जिले के भागीरथपुरा कॉलोनी में दूषित पानी पीने से 8 लोगों की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दूषित और गंदे पानी के सेवन करने से लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। इसके बाद लोगों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 8 लोगों की मृत्यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं आयुक्त, नगर निगम, इंदौर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।

