भोपाल शहर के जय प्रकाश अस्पताल के बी-ब्लॉक में विगत तीन साल पहले लगाई गई मॉर्डन लिफ्ट के बंद पड़े होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांट्रेक्टर और अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद होने के कारण लिफ्ट लगने के बाद भी उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। इस कारण वहां आने वाले मरीजों को रैंप और सीढ़ियों के सहारे आना-जाना पड़ रहा है। जिससे उन्हें कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने सिविल सर्जन, जय प्रकाश अस्पताल, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।

