राजधानी भोपाल के मुख्य रेलवे स्टेशन में स्टेशन के स्टाल्स पर वेंडरों द्वाराखाद्य सामग्रियों को अधिक कीमत पर यात्रियों को बेचा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर स्टॉल पर वेंडरों द्वारा अधिक कीमत पर यात्रियों को खाने का सामान बेचा जा रहा है। साथ ही खाने की चीजों को स्टॉल के काउंटर पर खुले में रखा गया है, जिसके ऊपर मक्खियां मंडराती रहती है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने डीआरएम, भोपाल मंडल से मामले की जांच कराकर यात्रियों की सुरक्षा हेतु खाद्य सामग्रियों के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है।

