सरकारी राशन वितरण की दुकान में गड़बड़ी, कम मात्रा के साथ मिलावटी राशन बांट रहा दुकानदार….

मध्‍यप्रदेश

रायसेन जिले के औबेदुल्‍लागंज जनपद के महावीर कॉलोनी में सरकारी राशन दुकान को अवैधानिक तरीके से संचालित किये जाने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकारी राशन वितरण के दौरान चावल और गेहूं में मिलावट करके उपभोक्ताओं को बांटा जा रहा है। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने जिला खाद्य अधिकारी, रायसेन से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *