
दिल्ली में 1 जुलाई से नई EV पॉलिसी लागू होने जा रही है. सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार को इसका ऐलान किया है. इस पॉलिसी के तहत EV गाड़ी खरीदने पर ग्राहकोंको बड़ी छूट और सब्सिडी देने की प्लानिंग है. सीएम रेखा गुप्ता ने इसका ऐलान करने के साथ कहा कि दिल्ली को EV कैपिटल बनाने की प्लानिंग है. इसके जरिएप्रदूषण की समस्या से निपटने में बड़ा संबल मिलेगा.

