प्रदेश साहू समाज की कोर ग्रुप बैठक संपन्न, सामाजिक कुरीतियों पर रोक और संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन

प्रदेश साहू समाज की कोर ग्रुप बैठक संपन्न, सामाजिक कुरीतियों पर रोक और संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन

छत्तीसगढ़ रायपुर

बैठक का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सामाजिक योजनाओं एवं लाभों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. निरेंद्र साहू के नेतृत्व में प्रदेश साहू समाज की कोर ग्रुप की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सामाजिक योजनाओं एवं लाभों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा संगठन को अधिक सुदृढ़ एवं सशक्त बनाना रहा।

बैठक में प्रदेशभर से मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक तथा समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया। सभी वरिष्ठ सामाजिक जनों से क्रमवार सुझाव लिए गए और समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा संगठन को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान अंतरजातीय विवाह के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श हुआ। समाज के प्रतिनिधियों ने समाज के नियमों एवं परंपराओं के पालन तथा सामाजिक सुधार संबंधी विषयों पर अपने-अपने सुझाव रखे। साथ ही संगठन के आय-व्यय का लेखा-जोखा पूरी पारदर्शिता के साथ रखने पर विशेष जोर दिया गया।

कोर ग्रुप ने यह भी निर्णय लिया कि समाज की ऐसी बैठक प्रत्येक तीन माह में अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएगी, ताकि सामाजिक नियमों के पालन की नियमित समीक्षा हो सके तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले मामलों पर संगठन के प्रावधानों के अनुरूप उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. निरेंद्र साहू, छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक (पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, नई दिल्ली) लेखराम साहू, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विपिन साहू, थानेश्वर साहू, खिलावन साहू, प्रीतम साहू, प्रदीप साहू, गोपाल साहू, साधना साहू, इंद्रावती साहू, डॉ. सियाराम साहू, सुनील साहू, धरम साहू, ओमप्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *