
राजनांदगांव : श्री योग वेदांत सेवा समिति एवं पूज्य सिंधी पंचायत हेमू कालाणी नगर के तत्वावधान में लालबाग स्थित सिंधु भवन में सुंदर तरीके से मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम किया गया । माता-पिता को ऊँचे आसान के बिठाकर उनकी पूजा अर्चना किया गया फिर आरती की थाली लेकर माता-पिता का आरती किया गया । यह भावविभोर दृश्य देख माता-पिता के साथ बच्चों के आंखों से आंसू बहने लगे । इस सुंदर आयोजन में श्री मन्नुमल मोटलानी अध्यक्ष-पूज्य सिंधी पंचायत हेमू कालाणी नगर, ब्रम्हानंद बजाज अध्यक्ष सिंधी पंचायत झूलेलाल नगर, पूर्व पार्षद गुरुमुखदास वाधवा, लोकचंद लहरवानी, आवतराम तेजवानी, अर्जुनदास पंजवानी, प्रकाश वाधवानी, लक्ष्मीचंद आहूजा सहित गणमान्य लोग सम्मिलित हुए ।

श्री योग वेदांत सेवा समिति राजनांदगांव के अध्यक्ष रोहित चंद्राकर व कोषाध्यक्ष टी.के.चंद्राकर ने बताया कि वर्ष 2006 में पूज्य संत श्री आशारामजी बापू ने 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने की पहल की जो आज भारत सहित 200 देशों में इस दिवस को मना रहे है यह अभियान एक व्यापक रूप ले लिया है । छत्तीसगढ़ सरकार ने भी इस पर्व की सराहना करते हुए प्रतिवर्ष इसे मनाने की घोषणा की है।

कार्यक्रम में सम्मिलित पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्री मन्नूलाल मोटलानी ने कहा कि हर माता-पिता का सपना होता है कि उनके बच्चे उनका आदर करें और जीवन में सफल होकर नाम रोशन करें । आज के समय मे मातृ-पितृ पूजन जैसे कार्यक्रम बच्चों को पतन से उत्थान की ओर ले जा रहा है । बच्चों का भविष्य उज्ज्वल तो हो ही रहा है साथ ही माता-पिता का हृदय भी बच्चों के लिए अपार आशीर्वाद से भरा होता है । माता-पिता के आशीर्वाद से ही सच्ची सफलता मिलती है ।
बाल संस्कार विभाग व युवा सेवा संघ के प्रमुख संजय साहू ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आज के सुंदर आयोजन में बच्चों ने माता-पिता को आसन पर बिठाकर फूल-मालाएँ पहनायीं, तिलक किया और हाथों में पूजा की थाली लेकर पूजा-अर्चना की । फिर माता-पिता ने बच्चों को हृदय से लगा लिया और शुभ आशीष दी । विधिवत हुए इस पूजन कार्यक्रम की उपस्थित लोगों के हृदय से स्वीकारा की ऐसे दिन को बड़े भव्यता के साथ सभी को करना चाहिए । भारतीय परम्परा की इस झलक को देखकर माता-पिता सहित उपस्थित अन्य लोगों की भी आँखें गीली हो गयीं । कार्यक्रम में उपस्थित मान्यवरों ने श्री योग वेदांत सेवा समिति के इस सुंदर पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।
श्री साहू ने बताया कि राजनांदगांव जोन में अब तक दो सौ अस्सी से अधिक स्थानों में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम सम्पन्न किया जा चुंका है तथा 14 फरवरी तक 500 स्थानों तक करने का लक्ष्य है ।
इस आयोजन में मुख्य रूप से रमेश भोजवानी, हरीश कटियारा, टहलूराम साहू, हेमंत देशमुख, महिला उत्थान मंडल की अध्यक्ष एरिना चंद्रवंशी, शिखा डेमबानी, प्रियल डेमबानी, नीतू लहरवानी, रानी कटियारा, सुषमा भोजवानी, भूमि गिड़लानी, जया जयसिंघानी, कोमल ललवानी, सरिता भोजवानी, रेशमा कटियारा, भाविका चिचेरिया, ममता बजाज, रेखा बहन आदि का विशेष सहयोग रहा ।

