के मार्गदर्शन में बाल संप्रेषण गृह दुर्ग में निवासरत बच्चों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। कक्षा 7वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों को अध्ययन सामग्री, शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया गया।
पारिवारिक, सामाजिक एवं मानसिक चुनौतियों के बावजूद बच्चों ने निरंतर अध्ययन जारी रखा। अनुशासन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर बच्चों ने यह सिद्ध कर दिया कि कठिन परिस्थितियाँ भी सफलता के मार्ग में बाधा नहीं बन सकतीं। नियमित अध्ययन से बच्चों में आत्मविश्वास का विकास हुआ और शिक्षा के प्रति उनकी गंभीरता बढ़ी।
परीक्षाओं में सम्मिलित होने हेतु बच्चों के लिए आवेदन किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। बोर्ड द्वारा बच्चों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा में शामिल होने की अनुमति प्रदान की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 7 बच्चों को परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति मिली थी, जिनमें से 6 बच्चों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की। इस उपलब्धि से संस्था में खुशी और उत्साह का माहौल है।
बच्चों की सफलता यह संदेश देती है कि यदि प्रत्येक बच्चे को उचित अवसर, मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण मिले, तो वह अपने जीवन में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर सकता है। शिक्षा के माध्यम से बच्चे न केवल अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि खेल, कला, संगीत एवं तकनीकी क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का विकास कर समाज में सकारात्मक योगदान दे सकते हैं।
यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बनकर शिक्षा के प्रति जागरूकता और गंभीरता बढ़ाने का कार्य करेगी।

