
सक्ती। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की उपस्थिति में सक्ती जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में राज्य एवं जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि मेधावी छात्रों की सफलता केवल उनके परिवार का ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव है। उनकी लगन, अनुशासन और परिश्रम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रतिभाओं के सम्मान और युवाओं के सर्वांगीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई गई। कहा गया कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर सांसद कमलेश जांगड़े सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

