
राजनांदगांव माहेश्वरी महिला मंडल ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति जी राठी का भव्य स्वागत अभिनंदन एवं मकर संक्रांति उत्सव एबीस ग्रीन में किया जिसमें समाज की लगभग 150 महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आरंभ भगवान महेश को दीप प्रज्वलित कर महेश वंदना के साथ हुआ, अतिथियों का स्वागत गीत अरुणा सोनी,पिंकी धूत एवं विनीका डागा द्वारा प्रस्तुत किया गया । मकर संक्रांति उत्सव पर अलग-अलग राज्य की छटा दिखाई गई जिसमें राजस्थान को प्रेरणा, प्राची चितलांगिया एवं अनुभा भूतड़ा ने दर्शाया। गुजरात को नीलम, वैशाली पोरवाल और सोनल, सिमरन लड्ढा तथा महाराष्ट्र राज्य पल्लवी,नीता, वैशाली पोरवाल एवं तोशिका बागानी ने प्रस्तुत किया। राम मंदिर की वर्षगांठ पर भक्तिमय राम प्रस्तुति दीपा बागड़ी, अमिता मूंदड़ा, माया सुषमा राठी, रेनू चितलांगिया एवं वर्षा, सरिता डागा द्वारा प्रस्तुत की गई जिसमें भगवान श्री राम के रूप मे समृद्धि माहेश्वरी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम की संयोजिका अलका जी सुरजन ने कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व से संचालन किया जिसमें पिंकी धूत,शीला गांधी,वर्षा डागा,माया राठी,विमला लड्ढा सीमा डागा, प्रीति चितलांग्या का विशेष सहयोग रहा। स्वागत एवं अभिनंदन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति जी राठी, संरक्षक सरस्वती जी लोहिया, प्रदेश अध्यक्ष शशि जी गट्टानी, प्रदेश सचिव रूपा जी मूंदड़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदा जी भट्टड, जिला अध्यक्ष विनीता जी डागा, स्थानीय अध्यक्ष दीपा जी बागड़ी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमिता जी मूंदड़ा साथ ही माहेश्वरी पंचायत संरक्षक सूर्यकांत जी चितलांगिया, बृज किशोर जी सुरजन एवं माहेश्वरी पंचायत अध्यक्ष पवन जी डागा को मंचस्थ करा के अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति जी राठी ने आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन दिया साथ ही मंचस्थ अतिथियों ने भी उद्बोधन दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुषमा जी राठी एवं सचिव पिंकी जी धूत का भी स्वागत किया गया। आभार प्रदर्शन सचिव अनीता जी चितलांगिया ने किया। कार्यकाल की अंतिम कार्यक्रम में श्रीमती दीपा जी बागड़ी को बधाई दी
महिला मंडल सदस्यों, माहेश्वरी पंचायत कार्यकारिणी की उपस्थिति रही एवं समापन में स्वल्पाहार रखा गया।

