छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त, सरकार ने जारी किए आदेश

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त, सरकार ने जारी किए आदेश

छत्तीसगढ़

रायपुर, 2 जुलाई। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में नामांकित पार्षद (एल्डरमैन) नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने विस्तृत सूची जारी करते हुए संबंधित निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति की घोषणा की है।

इससे पहले 25 जून को सरकार द्वारा रायपुर और सरगुजा संभाग के नगरीय निकायों के लिए एल्डरमैन नियुक्त किए जा चुके थे। ताजा आदेश के साथ अब प्रदेश के अधिकांश नगरीय निकायों में नामांकित पार्षदों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

सरकार द्वारा जारी सूची में दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जगदलपुर, कवर्धा, बालोद, बेमेतरा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर सहित अनेक नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए एल्डरमैन नामित किए गए हैं।

इन नियुक्तियों के बाद संबंधित नगरीय निकायों में परिषद की कार्यवाही और विकास योजनाओं के संचालन को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *