जिले में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित

कलेक्टर के निर्देश पर सघन निरीक्षण अभियान

कलेक्टर के निर्देश पर सघन निरीक्षण अभियान

जिले के कृषकों को उच्च गुणवत्तायुक्त उर्वरक निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा जिला स्तरीय निरीक्षण दल, उर्वरक निरीक्षकों और मैदानी अमलों की ड्यूटी लगाकर अभियान चलाया जा रहा है।

कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार 13 अगस्त 2025 तक 11 निजी प्रतिष्ठानों में उपलब्ध 59.55 मी.टन डी.ए.पी. किसानों को निर्धारित दर पर विक्रय कराया गया।

उप संचालक कृषि के अनुसार इस वर्ष सहकारिता क्षेत्र में 44,039 मी.टन उर्वरक का भंडारण किया गया है, जो गत वर्ष की तुलना में 3% अधिक है। वर्तमान में प्राथमिक सहकारी समितियों में 2,956 मी.टन उर्वरक शेष है, जिसका उठाव किसान आवश्यकतानुसार कर रहे हैं।

वर्तमान में सहकारी एवं निजी क्षेत्र में

  • 1,131 मी.टन यूरिया
  • 1,692 मी.टन एस.एस.पी.
  • 745 मी.टन डी.ए.पी.
  • 461 मी.टन एम.ओ.पी.
  • 697 मी.टन अन्य उर्वरक

इस प्रकार कुल 4,726 मी.टन उर्वरक उपलब्ध है।

सभी केन्द्रों से बिक्री संबंधित क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारी/कृषि विकास अधिकारी की उपस्थिति में सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही निरंतर निरीक्षण एवं निगरानी भी जारी है।

कृषकों से अपील की गई है कि यदि कहीं कालाबाजारी, मुनाफाखोरी, अधिक दर पर विक्रय अथवा उर्वरक के दुरुपयोग की शिकायत हो तो कृषि विभाग के नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9907109662 पर तुरंत सूचना दें।

Spread the love